No Slide Found In Slider.
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

धौनपुरा में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में चलीं गोलियां

गोली लगने से बृद्ध की मौत, एक घायल

लहार। लहार थाना क्षेत्र में ग्राम धोनपुरा में खेत पर रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने आमने-सामने बंदूकों से फायरिंग की। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को गंभीर हालत में उपचार हेतु ग्वालियर रैफर किया गया है। लहार पुलिस ने मृतक का पीएम करवाकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक धौनपुरा गांव में खेत से रास्ता बनाए जाने को लेकर मलपुरा के रहने वाले पानसिंह चौहान उम्र 65 वर्ष और धौनपुरा निवासी वीरेन्द्र सिंह परिहार उम्र 53 साल के बीच पिछले दिनों से विवाद चला आ रहा था। रास्ते से ट्रैक्टर निकाले जाने को लेकर एक बार फिर से दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए, सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बंदूकें खिंच गईं और इस घटना में पानसिंह को गोली लगने से उनकी मौत हो गई एवं वीरेन्द्र सिंह परिहार गोली लगने से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही लहार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल लहार भिजबाया। जहां चिकित्सक ने पानसिंह चौहान निवासी मलपुरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं वीरेन्द्र सिंह परिहार को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया है। घटना के बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस पहुंच गई थी। मृतक का पीएम करबाया जाकर मामले की विवेचना की जा रही है।

a

Related Articles

Back to top button