No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

ग्वालियर महारैली के लिए आप नेता ने आमजन को किया आमंत्रित

मेहगांव। आम आदमी पार्टी मप्र विधानसभा चुनाव का शंखनाद ग्वालियर चंबल अंचल से करने जा रही है। यह चुनावी शंखनाद एक जुलाई शनिवार ग्वालियर मेला ग्राउण्ड में महारैली के माध्यम से होगा। जिसमें मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान महारैली को संबोधित करेंगे। इसी महारैली की तैयारी को लेकर भिण्ड जिले में आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मेहगांव विधानसभा क्र.12 निवासी आम आदमी पार्ट के जिला संयुक्त सचिव शिवम डण्डोतिया ने बताया कि महारैली में भिण्ड जिले से 25 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं महारैली में एक लाख से अधिक लोगों के एकत्रित होने का दाबा पदाधिकारियों का है। इसके लिए भिण्ड जिले की पांचों विधानसभा में पार्टी ने पंजाब से महारैली के प्रचार के लिए विधानसभा प्रभारी बनाकर भेजे हैं, जो स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ हर गली, मोहल्ले, गांव में जनता के बीच जाकर दिल्ली एवं पंजाब मॉडल की उपलब्धियां गिना रहे हैं और जो आम जनता को आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जन सुविधाएं दी जा रही हैं। जैसे फ्री शिक्षा, स्वास्थ्य फ्री, बिजली, पानी, महिलाओं का बस किराया फ्री, 2500 रुपए मासिक पेंशन जैसी कई लाभकारी चीजों के बारे में बता रहे हैं। एक मौका केजरीवाल को इस नारे के साथ लोगों को विश्वास दिला रहे हैं कि हमने दिल्ली और पंजाब में जो करके दिखाया है। वहीं हम मध्य प्रदेश में करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी जो बोलती है, वह करती है। इन्हीं सभी चीजों के साथ आम जनता को आमंत्रण पत्र देकर महारैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

a

Related Articles

Back to top button