No Slide Found In Slider.
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

तीन नाबालिगों ने दो को मुर्गा बनाकर डंडे व बेल्ट से पीटा

सोशल मीडिया पर की थी अभद्र टिप्पणी

भिण्ड। मौ में दो नाबालिगों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। तीन नाबालिगों ने दो नाबालिगों को कपडे उतरवाकर बेल्ट और डंडे से पीटा। उन्हें मुर्गा बनाकर चलाते हुए उन पर डंडे बरसाए। वे आरोपियों से रहम की गुहार लगाते दिखे। मारपीट का ये वीडियो आठ से दस दिन पुराना बताया जा रहा है। रविवार को ये सामने आया। वीडियो मौ नगर के जैन मन्दिर के पीछे वाली गली का है। आरोपियों में से एक ने इसे रविवार को एक सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
एसडीओपी गोहद सौरभ कुमार ने बताया कि पीडित मौ में कोचिंग पढ़ते हैं। मारपीट करने वाले भी यहीं के रहने वाले हैं। मारपीट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बांकी दो आरोपी फरार हैं। तीनों आरोपी भी नाबालिग हैं। उन्होंने दोनों नाबालिगों को मुर्गा बनाकर चलने को कहा। वे पीछे से डंडे बरसाते रहे। आरोपी भी नाबालिग है। उन्होंने दोनों नाबालिगों को मुर्गा बनाकर चलने को कहा। वे पीछे से डंडे बरसाते रहे।
दोनों पीडितों ने बताया कि उनको मुर्गा बनाकर मारपीट की गई। करीब 30 फीट तक दोनों को मुर्गा बनाकर चलाया। इस दौरान बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है… गाना बजाते रहे। हमसे भी गाना सुना। एक आरोपी पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता रहा। बदमाशों ने उनके कपडे उतारकर पीटा। एक पीडित को दो लोगों ने दबा लिया। एक डंडे से मारपीट करता रहा। पास में खडा एक आरोपी पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता रहा। बताया जा रहा है कि जिन छात्रों की पिटाई की गई है। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने एक आरोपी की मां पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ दोनों को पकड लिया, उनकी मारपीट की। वीडियो में जब पीडित चिल्लाने लगे तो एक आरोपी कह रहा है कि जब इसकी मां के खिलाफ बोला था तब नहीं सोचा कि ये होगा।
रविवार सुबह वीडियो वायरल होने के बाद गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार व मौ थाना प्रभारी उदयभान यादव ने एक आरोपी को पहचान कर उसको गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले भी नाबालिग हैं। इनमें एक कुछ दिन पहले अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार हुआ था। मौ थाना पुलिस ने उसे पकडा था। जिन नाबालिगों से मारपीट की गई उनमें से एक मौ नगर का एवं दूसरा अमायन क्षेत्र का है। दोनों यहां पढ़ाई करते हैं।

a

Related Articles

Back to top button