No Slide Found In Slider.
धर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शांतिदास महाराज का हुआ पुष्प अभिषेक

मेहगांव। नगर के सिद्धपीठ खेडापति हनुमान दरबार चल रही शिव महापुराण की कथा के विराम दिवस पर 12 ज्योतिर्लिंग की कथा पं. जगमोहन त्रिपाठी ने सुनाते हुए बताया कि जो भी मनुष्य इस धरा पर स्थापित 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करता है, वह सभी प्रकार के निरोगी हो जाता है।
इसी दौरान खेरापति दरबार के सेवकों ने कथा आयोजक 1008 संत शांतिदास महाराज का 50 किलो गुलाब के फूलों से पुष्प अभिषेक किया। मन्दिर के सेवक एडवोकेट शुभम चौधरी ने बताया कि महाराज के द्वारा 21 वर्ष से जन कल्याण हेतु इसी प्रकार के धार्मिक आयोजन नगर में किए जाते रहे हैं। इस वर्ष महाराज की 21वी कथा होने के उपलक्ष्य में सभी सेवकों ने आभार स्वरूप पुष्प अभिषेक किया। कथा स्थल पर सुट्टे महाराज, हरेश लहारिया, अशोक चौधरी, ऋषि उपाध्याय, सुरेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button