काँकर को श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ का संभागीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर लोगों ने दी बधाइयां।

काँकर को श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ का संभागीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर लोगों ने दी बधाइयां।
सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लेकर धरातल पर कार्य कर रहे श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेन्द्र दुबे के निर्देशानुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी मप्र श्याम सुंदर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष व संस्थापक इंजी. विजय शर्मा ने संघठन का विस्तार करते हुए राष्द्रीय सचिव अरूण मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम नारोलिया, इंजी महेश श्रोति, कार्यकारी युवा प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज पाण्डेय, प्रदेश महासचिव सत्य प्रकाश शर्मा प्रदेश संघटन मंत्री सुरेश दांतरे, युवा प्रदेश सचिव लोकेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, संभागीय अध्यक्ष राजीव बरुआ की सहमति एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा की अनुशंसा पर सुनील काँकर वीसलपुरा को संभागीय मीडिया प्रभारी चंबल ग्वालियर संभाग मनोनीत किया गया।
काँकर को संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विस्वास के साथ वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझे इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी है उसका मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करूंगा और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए दृढ़ संकल्पित संघ के कार्यों को एक नया रूप देने का प्रयास करूंगा और संगठन विस्तार के लिए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोडूंगा, सदैव समाजहित में कार्य करता रहूंगा और वरिष्ठजन के सहयोग से समाज में व्याप्त कुरीतियों में से किसी एक बुराई को भी मिटा सका तो खुद को धन्य समझंगा। काँकर को मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. अनिल भारद्वाज, दीपक चौधरी, बबलू पाण्डेय, गिरिराज पाण्डेय, कृष्णा पुरोहित, सचिन खेमरिया, शिवा शर्मा, सुनील शर्मा, छोटू खेरी, अतुल पाठक, विजय मिश्रा, कल्लू भारद्वाज, अनुराग तिवारी, अंकित शर्मा, शिवम अरेले, अनिल मिश्रा, अंगद पुरोहित, आशीष पुरोहित खरिका, आशीष जोशी, नागेश समाधिया, अंकित तिवारी गजना, आशीष तिवारी गजना, धर्मेन्द्र तिवारी सहित तमाम इष्टमित्रों ने बधाई दी।




