No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का हुआ जिला स्तरीय आयोजन।

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का हुआ जिला स्तरीय आयोजन।

*पर्यटन विभाग की समृद्धि और मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य आयोजित हुई प्रतियोगिता*

पर्यटन विभाग की समृद्धि और मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नवल किशोर पातीराम शिवहरे नर्सिंग कॉलेज भिण्ड में आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह चौहान, अपर कलेक्टर राजन बी नाड़िया, जिला शिक्षा अधिकारी सुधांशु द्विवेदी एवं उत्कर्ष विद्यालय प्राचार्य पूरन सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

आयोजित प्रतियोगिता में सुबह 9:00 बजे रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किया गया, 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें मूल्यांकन के उपरांत प्रथम 6 टीमों का चयन किया गया। इन छः टीमों के साथ दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक ऑडियो-वीडियो राउंड के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता की गई। जिसमें प्रथम स्थान सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 भिण्ड, द्वितीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकोड़ा, तीसरा स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरहद, चतुर्थ स्थान सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहगांव, पांचवा स्थान द इंडियन पब्लिक स्कूल दबोह, छठवां स्थान सिटी सेंटर पब्लिक स्कूल भिण्ड ने प्राप्त किया।

मूल्यांकन एवं पर्यवेक्षण कौस्तुभ रंजन, दिनेश भदौरिया, आशा बघेल, धीरज त्रिपाठी, राम सजीवन भारद्वाज, मीना ओझा, रेखा शर्मा, अखिल मेहरा, सुषमा सगर, रणजीत राणा, अर्चना शुक्ला, जितेंद्र भदौरिया, शिवकुमार यादव गोविंद भदौरिया, नितेश दोहरे, इशरत खान, के द्वारा किया गया। ऑडियो-वीडियो राउंड स्कोर लक्ष्मी भदौरिया और सरिता कुशवाह रहीं। तकनीकी सहयोग कौशल शर्मा के द्वारा प्रदान किया गया। क्विज मास्टर सत्यभान सिंह भदौरिया ने बताया के प्रथम तीन विजेता दलों को पर्यटन विभाग के द्वारा तीन दिवस और दो रात का निःशुल्क ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा एवं इसी प्रकार द्वितीय तीन दलों को 2 दिन और एक रात का भ्रमण कराया जाएगा।

इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते समय जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्यों में विद्यार्थियों को अवश्य सहभागिता करनी चाहिए, जिससे जीवन जीने की कलाएं प्राप्त होती हैं और भविष्य में परिस्थितियों से लड़ने का साहस प्राप्त होता है।
इस दौरान ग्वालियर पर्यटन विभाग से पधारे रविंद्र शर्मा, डीपीसी शिवब्रह्म सिंह जादौन, डीएटीसीसी कार्यालय के प्रबल श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button