No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नारी शक्ति का अपमान करना भाजपा की परंपरा : डॉ. भारद्वाज

नगर पालिका ने लगाए महिलाओं पर विवादित टिप्पणी वाले बोर्ड

भिण्ड। नगर पालिका परिषद भिण्ड द्वारा शहर के रोड डिवाइडरों पर रक्तदान हेतु महिलाओं पर विवादित स्लोगन लिखे हुए बोर्ड लगाए जाने पर कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने कहा कि नारी शक्ति का अपमान करना भाजपा की पुरानी परंपरा है। सनातन हिन्दू धर्म में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है, जबकि हिन्दुत्व का दम भरने वाली भाजपा खुद देवी स्वरूपा नारी शक्ति का सार्वजनिक अपमान कर रही है। नगर पालिका द्वारा जो रक्तदान हेतु प्रेरित करने के लिए स्लोगन लगाए गए हैं जिनमें ‘बीबी इतना खून नहीं पीती की रक्तदान न कर सको’, ‘जब-जब बीबी का पारा चढ़े तब-तब रक्तदान करवाएं’ इन नारों से भाजपा क्या दर्शाना चाह रही है।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ. भारद्वाज ने कहा कि मप्र में भाजपा की इसी घटिया सोच के कारण महिला उत्पीडन में प्रदेश नंबर एक पर आ गया है। हाल ही में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के ग्रह जिले दतिया में भाजपा मण्डल अध्यक्ष के पुत्र द्वारा स्कूली छात्रा का अपहरण कर गैंगरैप की निंदनीय घटना इसका जीता जागता प्रमाण है। भाजपा सरकार को नगर पालिका प्रशासन पर कार्रवाई कर सार्वजनिक रूप से संपूर्ण नारी शक्ति से माफी मांगनी चाहिए।

a

Related Articles

Back to top button