No Slide Found In Slider.
देश

रौन नगर में समाजसेवियों एवं युवाओं ने भव्य तिरंगा यात्रा का किया आयोजन।

रौन नगर में समाजसेवियों ने भव्य तिरंगा यात्रा का किया आयोजन।

भिंड जिले के रौन नगर में समाजसेवियों ने भव्य तिरंगा यात्रा का किया आयोजन। जिसकी पूर्व में तैयारी की गई योजना बनाई गई। कार्यक्रम में रामराज पुरोहित ने युवाओं को तिरंगा ध्वज के महत्व के बारे में बताया।रामराज पुरोहित ने बताया कि तिरंगा यात्रा हमारे अंदर स्वाभिमान जाग्रत करती है, तिरंगा यात्रा से हमारे मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण जागृत होता है। इस प्रकार से तिरंगा यात्रा में रौन के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया सभी के हाथों में तिरंगा ध्वज था। ससम्मान स्वरूप उन्होंने पूरे बाजार में तिरंगा यात्रा को निकाला और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और सबको अपने घर पर तिरंगा ध्वज लगाने के लिए आग्रह किया। इस प्रकार से रौन नगर में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए डॉ अंकित चौधरी को आमंत्रित किया गया। डॉ अंकित चौधरी जी ने कहा कि तिरंगा ध्वज हमारे ह्रदय में समर्पण की भावना जागृत करता है और हमें राष्ट्रभक्ति का बोध कराता है। यात्रा में नितिन राठौर,अनुज शर्मा, विपिन शर्मा, रामू पहलवान,अजय पुरोहित,विजय शर्मा,अभिमन्यु तोमर,ओम भदौरिया आदि युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
यात्रा के बाद युवाओं ने एक साथ मौनी महाराज जी की बगिया में बैठकर स्वल्पाहार किया।
जिसमें गौरई,बिरखड़ी,हमीरपुरा जगन्नाथपुरा,चंदावली,आदि गांवों के युवा शक्ति उपस्थित रही।

a

Related Articles

Back to top button