ताजा ख़बरें
चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर भिंड जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई।
डीईओ ने शिक्षकों को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं।
भिंड जिले में भी चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को मनाई जा रही है खुशियां। चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए ISRO एवं भारतीय वैज्ञानिकों को जिला शिक्षा अधिकारी हरीभुवन सिंह तोमर एवं जिले के समस्त शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है| भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवनसिंह तोमर ने सभी शिक्षको को मिठाई खिला कर शुभकामनाए दी।
जिसमे मुख्य रुप से अशोक शर्मा, सत्यभान भदौरिया, शिवशंकर भदौरिया, शिवा जैन, विवेक राजावत,छोटे भदौरिया, अर्धमन, राकेश गौड़ आदि उपस्थित रहे। जनक्रांति 24 की ओर से समस्त इसरो टीम एवं देश प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जनक्रांति 24 न्यूज के लिए भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




