No Slide Found In Slider.
धर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मानहड़ में श्रीमद् भागवत कथा के भण्डारे में उमड़ा जनसैलाब

मेहगांव। ग्राम मानहड़ में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के समापन पर शुक्रवार को विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। इस दौरान कथा आयोजक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रज्जन भदौरिया द्वारा 40 हजार लोगों के लिए प्रसादी भण्डारे की व्यवस्था की गई। दोपहर 12 बजे संत भण्डारे के साथ भोजन प्रसादी कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें हजारों साधु संतों ने भण्डारा ग्रहण किया और संतों की विदाई की गई। जिसके पश्चात आमजनता ने प्रसाद के रूप में भण्डारा लिया।
एक महीने पूर्व से हर पंचायत दिया था भागवत का निमंत्रण
भागवत कथा के आयोजक रज्जन भदौरिया ने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत में जाकर लोगों का निमंत्रण दिया। जिसके फलस्वरूप मानहड़ में गोरमी अंचल ही नहीं अपितु अमायन, रौन, क्षेत्र की भी जनता पधारी। भण्डारे में बीज निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) मुन्नालाल गोयल, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा नेता अशोक भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील भदौरिया, सुभाष थापक, नीरज शर्मा, अरविंद भदौरिया, गजेन्द्र भदौरिया, रक्षपाल सिंह सहित भिण्ड-ग्वालियर एवं समूचे अंचल के राजनेता और संतगण पहुंचे।

a

Related Articles

Back to top button