12 को भिंड में ऐतिहासिक रक्षाबंधन कार्यक्रम,50 हजार महिलाएं होंगी कार्यक्रम में शामिल -विधायक संजीव सिंह।

12 को भिंड में ऐतिहासिक रक्षाबंधन कार्यक्रम,50 हजार महिलाएं होंगी कार्यक्रम में शामिल -विधायक संजीव सिंह।कार्यक्रम स्थल का विधायक, एडिशनल एसपी ने किया निरीक्षण।
भिंड में रक्षाबंधन का ऐतिहासिक कार्यक्रम 12 सितंबर को होने जा रहा है। विधायक संजीव सिंह के द्वारा यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष कराया जाता है। कार्यक्रम को लेकर विधायक संजीव सिंह, एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक संजीव सिंह ने बताया कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। वही 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं 500 से अधिक हलवाइयों के द्वारा खाना बनाया जा रहा है। 50 से अधिक कारीगर पिछले 8 दिन से टेंट लगाने में लगे हुए हैं। विधायक ने बताया कि भिंड विधानसभा के सभी गांवों से महिलाओं को लाने के लिए 400 से ज्यादा वाहन लगाए गए हैं। 12 सितंबर को एमजेएस स्टेडियम में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी और विधायक को राखी बांधेगी, विधायक भी महिलाओं को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का वचन लेंगे।
जनक्रांति 24 न्यूज के लिए भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।



