आदर्श आचार संहिता (विधानसभा निर्वाचन -2023) का पालन सुनिश्चित कराने हेतु फ्लाइंग स्कॉट नियुक्त।

आदर्श आचार संहिता (विधानसभा निर्वाचन -2023) का पालन सुनिश्चित कराने हेतु फ्लाइंग स्कॉट नियुक्त।
भिण्ड /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने हेतु जिले की अटेर एवं भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के लिए फ्लाइंग स्कॉट नियुक्त कर दिए हैं। नियुक्त फ्लाइंग स्कॉट दो पालियों में प्रातः 08 बजे से सायं 08 बजे तक, सायं 08 बजे से प्रातः 08 बजे तक कार्य करेंगे।
नियुक्त किए गए फ्लाइंग स्कॉट में प्रातः 08 बजे से सायं 08 बजे तक विधानसभा क्षेत्र 9 अटेर के थाना क्षेत्र अटेर के लिए फ्लाइंग स्कॉट प्रमुख टीआई अटेर शिवराज सिंह, थाना क्षेत्र सुरपुरा के लिए एडीओ जनपद पंचायत अटेर मनोज कुमार त्रिपाठी, पावई के लिए सहा. उप निरीक्षक कृषि उपज मण्डी शिव प्रताप सिंह कुशवाह, बरोही के लिए सहा. पशु चिकित्सक लावन श्री अटल बिहारी, फूप के लिए मत्स्य निरीक्षक भिण्ड शिशुपाल धाकड़ को नियुक्त किया गया है। संबंधित थाना क्षेत्र के फ्लाइंग स्कॉट प्रमुख के साथ सहयोग के लिए पुलिस आरक्षक को तैनात किया गया है।
इसी प्रकार सायं 08 बजे से प्रातः 08 बजे तक विधानसभा क्षेत्र 9 अटेर के थाना क्षेत्र अटेर के लिए फ्लाइंग स्कॉट प्रमुख एडीओ जनपद पंचायत अटेर माताप्रसाद चौधरी, थाना क्षेत्र सुरपुरा के लिए पीसीओ अटेर चंद्रप्रकाश दुबे, पावई के लिए सहा. पशु चिकित्सक भिण्ड रिपुदमन सिंह यादव, बरोही के लिए सहकारी निरीक्षक भिण्ड सुरेश सिंह एवं फूप के लिए प्रशिक्षण अधिकारी आईटीआई भिण्ड महेंद्र सोनी को नियुक्त किया गया है। संबंधित थाना क्षेत्र के फ्लाइंग स्कॉट प्रमुख के साथ सहयोग के लिए पुलिस आरक्षक को तैनात किया गया है।
इसी प्रकार प्रातः 08 बजे से सायं 08 बजे तक विधानसभा क्षेत्र 10 भिण्ड के थाना क्षेत्र देहात भिण्ड के लिए फ्लाइंग स्कॉट प्रमुख ग्रा. उद्यान. वि. अधि. शा. पौधशाला इटावा रोड़ भिण्ड शंकरलाल निठारवाल, थाना क्षेत्र नयागांव के लिए सहा. उप निरीक्षक कृषि उपज मण्डी भिण्ड विकास बोहरे, थाना क्षेत्र ऊमरी के लिए सहा. पशु चिकित्सक नुन्हाटा नरोत्तम जगनेरी, थाना क्षेत्र सिटी कोतवाली के लिए सहा. उप निरीक्षक कृषि उपज मण्डी भिण्ड भानसिंह कौशल को नियुक्त किया गया है। संबंधित थाना क्षेत्र के फ्लाइंग स्कॉट प्रमुख के साथ सहयोग के लिए पुलिस आरक्षक को तैनात किया गया है।
इसी प्रकार सायं 08 बजे से प्रातः 08 बजे तक विधानसभा क्षेत्र 10 भिण्ड के थाना क्षेत्र देहात भिण्ड के लिए फ्लाइंग स्कॉट प्रमुख सहा. उप निरीक्षक कृषि उपज मण्डी भिण्ड गौरव बाथम, थाना क्षेत्र नयागांव के लिए पीसीओ जनपद पंचायत भिण्ड रामनिवास जाटव, थाना क्षेत्र ऊमरी के लिए व.कृ.वि.अधि. भिण्ड संजीव कुमार चतुर्वेदी, थाना क्षेत्र सिटी कोतवाली भिण्ड के लिए सहा. उप निरीक्षक कृषि उपज मण्डी भिण्ड गजेन्द्र सिंह भिण्ड को नियुक्त किया गया है। संबंधित थाना क्षेत्र के फ्लाइंग स्कॉट प्रमुख के साथ सहयोग के लिए पुलिस आरक्षक को तैनात किया गया है।




