No Slide Found In Slider.
देश

गरीब एवं असहाय परिवारों का आयुष्मान भारत निरामयम योजना से समय पर होगा गुणवत्ता पूर्ण इलाज।

आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना।

योजना में प्रति वर्ष पात्र 5 लाख रूपये तक का इलाज मिलेगा मुफ्त।

भिण्ड 05 जनवरी 2023/आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। जिले में पात्र नागरिको के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है।
आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी ऐसे सभी लोग आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी परिवार समग्र आई.डी., आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इनमे से कोई भी दस्तावेज लेकर पहुचना है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं।

a

Related Articles

Back to top button