No Slide Found In Slider.
धर्म

मंत्री राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम में डॉ हनुमान जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की,भक्तिभाव में विभोर होकर गाए भजन।

मंत्री राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम में डॉ हनुमान जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की,भक्तिभाव में विभोर होकर गाए भजन।

महंत रामदास जी महाराज से लिया आशीर्वाद।

प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं प्रगति की कामना की।

भिंड जिले के प्रथम आगमन पर आए नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मंत्री राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम पहुंचकर सखी रूपी डॉ हनुमान जी के दर्शन, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री राकेश शुक्ला ने डॉ हनुमान जी से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंत्री राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम में श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने गुरुवर से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं प्रगति का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री राकेश शुक्ला ने भक्तिभाव में विभोर होकर धर्म और अध्यात्म के माहौल में भजन-कीर्तन एवं रामधुन का गायन किया।

a

Related Articles

Back to top button