नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला 18 जनवरी को भिण्ड आएंगे।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला 18 जनवरी को भिण्ड आएंगे।
भिण्ड /म.प्र.शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला 18 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे ग्वालियर से चितौरा एवं दंदरौआ होते हुए अमायन जिला भिण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे।नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला दोपहर 03 बजे अमायन आगमन एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट करेंगे।मंत्री राकेश शुक्ला 4:30 बजे अमायन से खैरोली के लिए प्रस्थान कर 4:45 बजे खैरोली पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, 5:30 बजे खैरोली से गाता के लिए प्रस्थान कर 5:45 बजे गाता पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, सायं 6:15 बजे गाता से गितौर के लिए प्रस्थान कर 6:30 बजे गितौर पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।मंत्री राकेश शुक्ला सायं 07 बजे गितौर से मेहगांव जिला भिण्ड के लिए प्रस्थान कर सायं 07:20 बजे मेहगांव निज निवास पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम मेहगांव जिला भिण्ड में ही करेंगे।




