सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक झॉसी दीपक कुमार सिन्हा द्वारा संरक्षित रेल संचालन सहित सतर्कता, संरक्षा, जागरूकता तथा निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया | संरक्षा पुरस्कार समारोह के दौरान ऐसे कर्मचारी जिनके द्वारा रेल संचालन के दौरान पायी गयी अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही कर संभावित रेल दुर्घटना या किसी अप्रिय घटना को रोका गया, उनके उत्साहवर्धन हेतु मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ऐसे उत्कृष्ट कर्मचारीयों को संरक्षा प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार रु. 500/- प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत कर्मचारियों में राज कुमार सरोज, मेह्कार खान, रामबाबू, संजीव कुमार सविता, आकाश अग्रवाल, संजीव कुमार सुमन, रामचरण, नवल किशोर, उत्तम सिंह, संतोष सिंह, अमर सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह सम्मिलित रहे |
इस दौरान वरि मंडल संरक्षा अधिकारी एंव मंडल के सभी अधिकारी गण उपस्थित रहें पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचरियों को वरि मंडल संरक्षा अधिकारी/झॉसी द्वारा भविष्य में भी सतर्कता, सजगता तथा उत्कृष्टत्ता पूर्वक कार्य करने के लिए काउंसिल किया गया।




