No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर ने वन भारत साड़ी वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वन भारत साड़ी वॉकथॉन का हुआ आयोजन।

कलेक्टर ने वन भारत साड़ी वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मध्य प्रदेश शासन संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन में जिला भिण्ड अंतर्गत साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। महिलाओं के द्वारा विभिन्न-विभिन्न रंगों की साड़ी पहनकर साड़ी वॉकथॉन में हिस्सा लिया गया। जिला स्तरीय साड़ी वॉकथॉन को कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया उक्त साड़ी वॉकथॉन कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए जेल रोड तक एवं पुनः कलेक्ट्रेट परिसर में वापसी की गई। इस साड़ी वॉकथॉन में महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण के संबंध में नारे लगाए गए।
कलेक्ट्रेट परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत् हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
साड़ी वॉकथॉन कार्यक्रम संपूर्ण जिले में सभी विकासखण्ड में एसडीएम के निर्देशन में, जनपदों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के नेतृत्व में एवं परियोजना स्तर पर परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास के नेतृत्व में आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रमों में उनके क्षेत्र अंतर्गत महिलाएं सम्मिलित हुईं। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सहभागिता की गई।

a

Related Articles

Back to top button