अपराध
अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्राला को मेहगांव पुलिस ने पकड़ा।

अवैध रेत परिवहन पर मेहगांव पुलिस की कार्यवाही,एक रेत से भरा हुआ ट्रोला जप्त।
एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान, एडिशनल एसपी कमलेश खरपुसे,एसडीओपी मेहगांव आर के एस राठौड़ के निर्देशन में मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर सिंध नदी से बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन कर रहे एक 22 चक्का ट्रोला को गोरमी रोड कन्हाई की पुलिया के पास से
जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया तथा जप्त शुदा ट्रोला को थाना परिसर में खड़ा कर, खनिज विभाग को भी अवगत कराया गया ।
वापसी पर चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 39/23 धारा 379,414 भादवि का पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मेहगांव निरी रविन्द्र शर्मा, सहायक उप निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा,प्रधान आर जितेंद्र कुमार आर पदम की मुख्य भूमिका रही ।



