महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री हर प्रयास कर रहे हैं परिवार से लेकर देश की समृद्धि में केंद्र सरकार की योजनाओं का अमूल्य योगदान – उप मुख्यमंत्री।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री हर प्रयास कर रहे हैं परिवार से लेकर देश की समृद्धि में केंद्र सरकार की योजनाओं का अमूल्य योगदान – उप मुख्यमंत्री।प्रदेश में सरकार बनाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान – मंत्री शुक्ला।उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भिण्ड जिले में अनेक कार्यक्रम में शिरकत की।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भिण्ड के भ्रमण पर आए इस दौरान मौ में आयोजित उज्ज्वला योजना के कार्यक्रम में महिला नूराबाई, किशनदेवी, पूजादेवी, ओमबती, विनोद, बर्षा, कृष्णा, राधा आदि परिवारो को गैस कनेक्शन के चूल्हे और सिलेंडर भेंट किये। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में महिलाओं को सशक्तिकरण करने का जो अभियान प्रधानमंत्री के द्वारा चलाया गया है वह अनुकरणीय है और प्रदेश सरकार भी इसको पूरी तरह से लागू कर रही है।
महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना चलाकर महिलाओं को मजबूत किया जा रहा है। चूल्हे से मुक्ति के लिए उज्ज्वला योजना के द्वारा गैस कनेक्शन निःशुल्क प्रदान किए जा रहे है। प्रधानमंत्री मोदी का एक ही उद्देश्य है कि महिलाओं को सशक्त किया जाए, इससे देश अपने आप सशक्त होगा। प्रधानमंत्री ने सभी नागरिको को सुविधा देने के लिए बिना भेदभाव के काम किया है गरीब को मकान, चूल्हा, नलजल, आयुष्मान कार्ड, संबल योजना, जैसी व्यवस्था से परिवारो को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान की है मोदी जी ने देश को विकास की नई राह दिखाई है। घरो में खुशहाली आ रही है महिला सशक्तिकरण से देश में नया बातावरण बना है।
इस अवसर पर नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश में विकास की जो गति चल रही है उसको बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम सही दिशा में सही लोगों के साथ बैठकर काम करें इसके लिए जरूरी है कि सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश की सरकार के द्वारा सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर जो किया जा रहा है उसे सभी को सीधा लाभ मिल रहा है नरेंद्र मोदी की केंद्र में सरकार और प्रदेश में मोहन जी की प्रदेश में सरकार होने से देश को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे है। उन्होंने कहा कि परिवार में महिलाओं को सशक्त करने का काम केन्द्र और राज्य सरकार कर रही है देश की तरक्की, उन्नति में महिलाओं का योगदान दिखने लगा है।
सांसद संध्या राय ने कहा कि क्षेत्र की जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ और बड़े प्रोजेक्ट के लिए लगातार प्रयास करती रही है। आगे भी क्षेत्र की जनता को सभी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश ने विकास की रफ्तार पकडी है यह गति घरो से लेकर विदेशो तक दिखाई दे रही है। हर क्षेत्र में प्रगति और उन्नति दिख रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम आने वाले समय में विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था बन जाएंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, वरिष्ठ नेता केपी सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे ।
उप मुख्यमंत्री ने किए दंदरौआ धाम में हनुमान जी के दर्शन।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा ने दंदरौआ धाम पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और जनता की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिर के महामण्डलेश्वर महंत रामदास जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वसहायता सहायता समूह एवं एनजीओ सम्मेलन में हुए शामिल।
मेहगांव पहुंचकर आयोजित स्वयं सहायता समूह और एनजीओ के सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित किया और कहा कि देश के विकास में महिलाओं का अमूल योगदान है केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर जो पहल की गई है वह अपने में अद्भुत है आजादी के 50 साल बाद भी देश की महिलाएं इस अधिकार को पाने से वंचित थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के द्वारा इस प्रकार का प्रस्ताव पारित कर कानून बना दिया गया है कि 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिलेगा। देश की शक्ति आधी आबादी को उसका पूरा हक दिलाने के लिए मोदी जी लगातार प्रयास कर रहे हैं अनेक योजनाओं के द्वारा नरेंद्र मोदी ने परिवारों को सशक्त करने का जो बीड़ा उठाया है।
लोगों के सिरों पर छत प्रदान की है। निःशुल्क खाद्यान्न योजना चलाई है इसके साथ ही उज्ज्वला योजना, संबल योजना, किसान सम्मन निधि और ऐसी अनेक योजनाओं के द्वारा प्रदेश की जनता को इसका लाभ मिला है ।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मेहगांव की जनता ने बेहतर सरकार चुनने में अपना योगदान दिया है। आज यह सरकार उनके और प्रदेश के विकास लिए कृत संकल्पित है उनके विकास के लिए हर संभव प्रयासरत कर रहे है। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की जाएगी। महिलाओं को संबल बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सांसद संध्या राय, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया और अन्य जनप्रतिनिधि में संबोधित किया।




