ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 21 मई 2024 से होगा प्रारंभ,08 से 18 वर्ष तक के बालक एवं बालिका हो सकेंगे सम्मिलित।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 21 मई 2024 से होगा प्रारंभ,08 से 18 वर्ष तक के बालक एवं बालिका हो सकेंगे सम्मिलित।
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के संबंध में बैठक संपन्न।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 21 मई 2024 से आयोजित होने वाले ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के संबंध में बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जगदीश कुमार गोमे, एडीएम लक्ष्मीकांत पाण्डेय, प्रभारी खेल और युवा कल्याण विभाग भिण्ड रामबाबू कुशवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में लिये गये निर्णयानुसार 08 से 18 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं के लिए ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 21 मई से 20 जून 2024 तक प्रातः 06 से 08 बजे तक जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एवं पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के मार्गदर्शन तथा जोसेफ बक्सला के निर्देशन में आयोजित किया जाएगा।
जिसमें जिला मुख्यालय पर शा.एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में कबड्डी, खो-खो तथा राजीव गांधी खेल परिसर भिण्ड में वालीवाल, फुटबाल, एथलेटिक्स, कराते शिविर का आयोजन होगा।
इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर किला मैदान अटेर में खो-खो एवं वालीवाल, शा.कं.उमावि लहार में कबड्डी एवं वालीवाल, शा.उत्कृष्ट उमावि मेहगांव में कबड्डी एवं वालीवाल, शा. उत्कृष्ट उमावि रौन में कबड्डी एवं खो-खो, शा.मा.वि. सर्वोदय गोहद में कबड्डी, खपरिया कुआ नया बस स्टैण्ड गोहद में कुश्ती शिविर का आयोजन होगा।
उक्त प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने के लिए खिलाड़ी को निर्धारित पंजीयन फॉर्म शुल्क विकासखण्ड मुख्यालय हेतु राशि 05 रूपये तथा जिला मुख्यालय हेतु राशि 20 रूपये जमा कर संबंधित खेल मैदान पर उपस्थित होकर संबंधित खेल के प्रशिक्षक से पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।



