No Slide Found In Slider.
Breaking News

हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को 315 बोर के कट्टा सहित ऊमरी पुलिस ने दबोचा।

ऊमरी पुलिस ने लगुन फलदान कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा व एक राउण्ड किया जप्त ।

पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिंड दीपक तोमर के मार्ग दर्शन में अपराधों की रोकथाम एवं फरारी इनामी आरोपियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के लगुन फलदान कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

दिनांक 20/04/2024 को फरियादी सुरेश कुमार पुत्र धनीराम जाटव उम्र 55 साल निवासी ग्राम किल्ली सुल्तानपुर जिला इटावा उ.प्र. ने थाना ऊमरी पर रिपोर्ट की कि मै अपनी पुत्री विशाखा के साथ अपनी भांजी के लगुन फलदान कार्यक्रम में ग्राम नारायण सिंह का पुरा गया था शाम करीब 04.00 बजे लगुन फलदान कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने हाथ में कट्टा लिये यह जानते हुए भी कि कट्टा चलाने पर गोली लगने से किसी की मृत्यु हो सकती है राउण्ड फायर कर दिया जो मेरी बेटी विशाखा के पैर के घुटने में लगी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ऊमरी पर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 100/2024 धारा 308 भादवि पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आज दिनांक को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउण्ड जप्त किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी को जे. आर. पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

जप्त मसरूकाः- 01 कट्टा 315 बोर, 01 जिंदा राउण्ड।

सराहनीय भूमिकाः-उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक छत्रपाल सिंह तोमर, उ.नि. सोहनीश तोमर, प्र.आर. मनोज सिंह राजावत, आशीष तिवारी, आरक्षक धर्मपाल परिहार, राहुल तोमर, सचिन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button