ताजा ख़बरें
कारगिल विजय दिवस पर रौन में भाजपा मंडल ने भूतपूर्व सैनिकों का किया सम्मान।

आज भाजपा मंडल रौन के द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भूत पूर्व सैनिकों का श्रीफल एवं माल्यार्पण कर संम्मान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने कारगिल विजय दिवस पर देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद करते हुए कहा कि आज हम सब लोग उन्हीं वीरों की वजह से सुरक्षित है। कार्यक्रम में अवधेश बघेल (मंडल अध्यक्ष भाजपा रौन) कपूर सिंह कुशवाहा कल्लू फूल वाले(मंडल अध्यक्ष वि. वर्ग मोर्चा) रिंकेश पुरोहित (सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा रौन), संतोष त्यागी (मंडल मंत्री) धर्मेन्द्र सिंह बंटूल (पार्षद वार्ड नं.5) विनोद कुशवाह, गुलाव कुशवाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




