गोहद थाना पुलिस ने दो चैन स्नेचिंग की घटनाओ का किया खुलासा।

गोहद थाना पुलिस ने दो चैन स्नेचिंग की घटनाओ का किया खुलासा।
दिनांक 03.06.2026 को राधा रानी मंदिर के सामने, सदर बाजार रोड़ गोहद मे पल्सर मोटर साइकिल पर बैठे तीन अज्ञात आरोपियो ने फरियादिया के गले मे पहना मंगलसूत्र छीन कर ले गये जिस पर से थाना गोहद पर अपराध क्र 131/26 धारा 304(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया फिर दिनांक 16.07.2026 को पान वाली गली चौराहा, सदर बाजार रोड़ पर बिना नंबर की मोटर साइकिल पर बैठे अज्ञात दो आरोपियो ने फरियादिया के गले मे पहनी मनचली छीन कर भाग गये जिन पर थाना गोहद पर 152/26 धारा 304(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया
पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में व एसडीओपी महेन्द्र कुमार गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहद के नेतृत्व में जिला भिण्ड में अज्ञात आरोपियो की पतारसी हेतु टीम गठित की गयी।
विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपीगणो की पतारसी हेतु घटना स्थल के आस पास व कस्बे में व कस्बे के बाहर लगे 30 से 40 सीसीटीव्ही कैमरो को खंगाला गया तथा मुखबिरो को सक्रिय किया जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक 25.07.2026 को अपराध क्र 131/26 मे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपी से पल्सर का समान व 2000 रुपये जप्त किए गये तथा अपराध क्र 152/26 मे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी से घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त की गई प्रकरण मे शेष आरोपीगणो की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी
सराहनीय भूमिका – निरी. नरेन्द्र सिंह कुशवाह थाना प्रभारी गोहद, सउनि कम्पोटर सिंह, प्रआर 1133 गौरीशंकर, प्र.आर. 157 सोनू कुमार, आर 1161 भानु तोमर, आर 614 सर्वेश तोमर, आर 197 सागर तोमर, आर 1087 प्रदीप तोमर, आर 1277 ब्रजेश शर्मा, आर 1137 जितेन्द्र कदम की महत्वपूर्ण भूमिका है।




