ग्वालियर भिंड इटावा नेशनल हाईवे को लेकर सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करें- संत समाज ।

ग्वालियर भिंड इटावा नेशनल हाईवे को लेकर सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करें- संत समाज ।
भिंड जिले में ग्वालियर भिंड इटावा नेशनल हाईवे को सिक्स लाइन में परिवर्तित करने के लिए लगातार आमजन एवं समाजसेवियों के द्वारा आंदोलन होते चले आ रहे हैं मगर अब संत समाज भी नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। संत समाज ने कहा है कि सरकार स्थिति स्पष्ट करे।
अन्यथा संत समाज करेगा अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगा। संत कालिदास महाराज ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि ग्वालियर भिंड इटावा हाइवे सिक्स लेन के मुद्दे पर एम पी आर डी सी और पीएनसी कंपनी के बीच जो मार्च 2028 तक की अनुबंध की खबरें अगर सही है,तो संत समाज भी अपना छह महीने की सरकार को दी समय सीमा को अभी खत्म कर देगा , प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अखिल भारतीय संत समिति के जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज ने बताया कि नेशनल हाइवे 719 जो मात्र 30 फुट की सिंगल रोड है अभी हाल ही में हमारे भिंड मेहंगाव गोहद के इलाकों के कई नौजवान हादसों में अपनी जान गंवा बैठे हैं,संत समाज और भिंड के जनमानस ने सरकार के छह माह के आश्वासन के बाद ही 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित किया था , प्रेस विज्ञप्ति में संत कालीदास महाराज ने बताया कि सरकार के अधिकारी मंत्री बताएं सही स्थिति क्या हैं अन्यथा संत समाज और भिंड जिले की जनता अपना छह महीने का अल्टीमेटम अभी खत्म कर देगी और अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरू कर देंगे। संत समाज का सरकार से आग्रह है कि भिंड जिले के लिए आपका फैसला क्या है, आधिकारिक रूप से बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट करें।




