अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर निराश्रित भवन भिण्ड में हुआ कार्यक्रम आयोजित।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर निराश्रित भवन भिण्ड में हुआ कार्यक्रम आयोजित।
वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मानित।
भरण-पोषण अधिकार अधिनियम के संबंध में दी गई जानकारी।
दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भोपाल एवं कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव के निर्देश के अनुक्रम में कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय पर मोलीक्यूलर वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित निराश्रित भवन भिण्ड में निवासरत 18 वृद्धजन को शॉल, श्रीफल 501 रूपये नगद का सम्मान उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री दिनेश शाक्य, उपसंचालक कृषि रामसुजान शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मेडीकल चेकअप हेतु वरिष्ठ नागरिक संघ के डॉ एस. के राजौरिया, डॉ आरडी परिहार, अतुल गुप्ता, विनोद भारद्वाज उपस्थित रहे सम्पूर्ण कार्यक्रम डीडीआरसी कर्मचारी मनीश सिंह कुशवाह प्रशासनिक अधिकारी, गंगाराम, राघवेन्द्र,
मुनमुन कुमारी, संगीता यादव एवं विधिक सहायता न्याय विभाग से शिवभान सिंह
राठौर द्वारा भरण-पोषण अधिकार अधिनियम के संबंध में जानकारी प्रदाय की गयी।




