No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर ने औषधीय पौधे का रोपण किया।

कलेक्टर ने औषधीय पौधे का रोपण किया।

एक जिला, एक औषधीय पादप, एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए पौधे।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं अपर कलेक्टर  एलके पाण्डेय ने मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग भिण्ड के तत्वावधान में एक जिला एक औषधीय पादप, एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में एलोवेरा पौधों का रोपण किया।
इस दौरान सहायक संचालक उद्यानिकी गंभीर सिंह तोमर, जिला आयुष अधिकारी डॉ नीलम कुशवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पौधारोपण के दौरान औषधीय पौधों के लगाने पर बल देते हुए कहा कि यह पौधे जीवनदायिनी हैं। इनके लगाने से यह हमें औषध के रूप में उपलब्ध हो पाते हैं।
पौधारोपण के दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ नीलम कुशवाह ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, सहायक संचालक उद्यानिकी गंभीर सिंह तोमर को एलोवेरा पौधे भेंट किए।

a

Related Articles

Back to top button