स्वास्थ्य महिला बाल कल्याण स्थाई समिति की बैठक।

स्वास्थ्य महिला बाल कल्याण स्थाई समिति की बैठक।
स्वास्थ्य महिला बाल कल्याण स्थाई समिति की बैठक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-भिण्ड के सभागार में का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में सभापति दीपा यादव की अध्यक्षता में बैठक का अयोजन किया गया। जिसमें सदस्य सुहानी कुशवाह, संजू भदौरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भिण्ड, डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-03 डॉ. डी.के. शर्मा एवं जिला मलेरिया, अधिकारी, भिण्ड, राजेश शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक भिण्ड, दीपेश दुबे, एमएण्डई अधिकारी भिण्ड, विवेक शर्मा, शाखा प्रभारी, प्रतीक मिश्रा, संगणक, डॉ. मुकेश अहिन्त, आयुष चिकित्सक, एवं अनिल कुमार शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी, महिला बाल विकास भिण्ड की उपस्थिति रही। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ महिला बाल विकास, आयुष विभाग, की योजनाओं पर चर्चा की गई।
उक्त बैठक में डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भिण्ड द्वारा सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग के अतंर्गत संचालित आर.बी.एस.के. कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, निक्षय योजना, प्रसूति सहायता योजना, जननी सुरक्षा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में अनिल कुमार शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी, महिला बाल विकास भिण्ड द्वारा वातसल्य कार्यक्रम के अतंर्गत मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना, एवं स्पोंसरशिप योजना, वनस्टॉप संेटर, की जानकारी प्रदान की गई। डॉ. मुकेश अहिन्त, आयुष चिकित्सा अधिकारी, द्वारा आयुष विभाग की जानकारी दी गई जिसमें योग से निरोग योजना, आयुर्वेदिक औषधियों की खेती, से सम्बंधित जानकारी प्रदाय की गई।
बैठक के अंत में डॉ. डी.के. शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-03 एवं जिला मलेरिया अधिकारी भिण्ड द्वारा बैठक में उपस्थित सभापति एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।




