No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिण्ड एसपी डॉ असित यादव का थाना सिटी कोतवाली एवं थाना ऊमरी का आकस्मिक निरीक्षण।

भिण्ड एसपी डॉ असित यादव का थाना सिटी कोतवाली एवं थाना ऊमरी का आकस्मिक निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ असित यादव के द्वारा 27 / 28 की दरमियानी रात थाना सिटी कोतवाली एवं थाना ऊमरी का आकस्मिक भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा थाना प्रभारियों एवं थाना पर मौजूद अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिसिंग के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक भिण्ड थाना सिटी कोतवाली एवं थाना ऊमरी में पहुँचकर थानों का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान थाना पर रात्रि ड्यूटी पर सन्तरी पहरा चैक किया तो सन्तरी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद मिलें एवं रात्रि डयूटी में लगा पुलिस बल उपस्थित मिला, पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सतेन्द्र राजपूत एवं थाना प्रभारी ऊमरी प्रभारी उ०नि० भान सिंह सिसौदिया की उपस्थिति में पृथक पृथक उनके थानों पर लम्बित गम्भीर अपराधों एवं अन्य अपराधों की समीक्षा की गई एवं अपराधों का तत्काल निराकरण करने एवं अपराधियों की धरपकड आदि के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही थाना में मौजूद मालखाना, आर्म्स एम्यूनेशन, बलवा ड्रिल सामग्री एवं टीयर गैस सेल, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष चैक किया तथा ईनामी वारण्टी, स्थायी वारण्टी, गिर० वारण्टी, फरारी बदमाश रजिस्टर को बैंक किया गया। थानों पर उपस्थित बल से पुलिस अधीक्षक द्वारा चर्चा कर थानों की गश्त प्रणाली, मोटर सायकिल पार्टी, पॉइन्ट ड्यूटी के बारे में जानकारी ली व ड्यूटी रजिस्टर चैक किया तथा रात्रि ड्यूटी के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए एवं थाना सिटी कोतवाली द्वारा लगाये गए रात्रि गश्त के तीनों पॉइन्टों को कन्ट्रोल रुम से चैक कराए गए जो पॉइन्ट ड्यूटी पर उपस्थित मिलें।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने थानों पर पुलिस बल को निर्देशित करते हुए खासतौर पर रात्रि में पड़ रहे कोहरे के कारण चोरियों के बढ़ने की सम्भावना को गम्भीरता से लेते हुए सर्तक रात्रि गश्त करने की हिदायत दी एवं आगामी नववर्ष 2024 के दौरान लगने वाली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और उसकी तैयारियों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली और निर्देश दिए।

a

Related Articles

Back to top button