सपा प्रदेश अध्यक्ष का भिंड एक दिवसीय दौरा, भाजपा पर साधा निशाना।

सपा प्रदेश अध्यक्ष का भिंड एक दिवसीय दौरा, भाजपा पर साधा निशाना।
भिंड जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव एक दिवसीय दौरे पर भिंड पंहचे, उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी संगठन का विस्तार कर रही है और जनता के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन भी कर रही है, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा अभी से तैयारी में जुट गई है। सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कानून राज्य नहीं बल्कि जंगल राज चल रहा है, पहले प्रदेश विकसित हुआ करता था और अब बीमारू राज्य बन गया है। भिंड में भी कई घोटाले हुए हैं और किसान खाद के लिए परेशान है वहीं उन्होंने मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी सरकार पर जमकर हमला बोला।
समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार में हर कोई परेशान है, प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई चरम सीमा पर है तो वहीं महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है, छात्र-छात्राओं को भी बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों को लेकर भी चिंतित नहीं है, किसान भी खाद के लिए लगातार परेशान है, उन्होंने कहा कि किसान, बेरोजगार, महिलाओं इन सभी की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी शांत नहीं बैठेगी, सड़कों से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी।




