No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

ओलावृष्टि एवं बेमौसम बरसात से फसलों में हुए नुकसान का अति शीघ्र सर्वे पूरा कर राहत राशि के प्रकरण पंजीबद्ध किए जाएंगे- कलेक्टर।

शीघ्र अति शीघ्र सर्वे कार्य पूरा कर राहत राशि के प्रकरण पंजीबद्ध किए जाएंगे – कलेक्टर।

भिण्ड जिले में विगत दिवस में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुई क्षति के आंकलन के लिए आज कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने प्रभावित ग्राम काशीपुरा, पुराभीमनगर, निवसाई में पहुंचकर फसल क्षति का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम लहार आरए प्रजापति, डीडी एग्री राम सुजान शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर किसानों से चर्चा की। उन्होंने प्रभावित कृषकों से संवाद कर उन सबको आश्वस्त कराया है कि शीघ्र अति शीघ्र सर्वे कार्य पूरा कर राहत राशि के प्रकरण पंजीबद्ध किए जाएंगे। सर्वे दल गठन उपरांत उनके द्वारा सर्वे कार्य खेतों में पहुंचकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वे दल द्वारा समयावधि में फसल नुकसान के संबंध में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा वितरण का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फसल क्षति सर्वे कार्य हेतु राजस्व, कृषि, उद्यान और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित कर सर्वे कार्य के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे दल को नुकसान की समुचित जानकारी दें ताकि प्रभावित कृषक व अन्य राहत राशि प्राप्ति से वंचित ना रहे।

a

Related Articles

Back to top button