बांग्लादेश में हिंदू भाइयों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने की केंद्र सरकार से माँग।

बांग्लादेश में हिंदू भाइयों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने की केंद्र सरकार से माँग।
युवा कांग्रेस जिला महासचिव प्रिंस सिंह ने कहा कि 4 दिसंबर को पूरे मध्य प्रदेश में बांग्लादेश की घटना को लेकर लोग सड़कों पर थे हम इसका समर्थन करते हैं लेकिन यह जनता के बीच संदेश क्या है यह संदेश कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन था, कि दुनिया में यदि कहीं भी अल्पसंख्यक हो उसकी रक्षा सरकार को करनी चाहिए। सारंगपुर संसद इमरान मसूद ने एक नोटिस दिया है संसद में और यह कहा है कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यक भाई, हिंदू अल्पसंख्यक या अन्य अल्पसंख्यों की रक्षा हो इसके लिए सरकार दबाव बनाएं। जो भी राजनीतिक रूप से कूटनीति होती है या डिप्लोमेसी होती है, उसपर बात करें। व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से सरकार उन पर दबाव बनाएं हमारी ट्रेन जाती हैं उन पर रोक लगाई जाये।प्रिंस सिंह ने कहा कि हम मांग करते हैं कि आसपास के देशों में जो हमारे अल्पसंख्यक है, वह बांग्लादेश और पाकिस्तान हो या अन्य देश हों, कनाड़ा हो इसी तरीके के हमले हुये, अमेरिका में भी घटनाएं हुई हैं, उन्होंने कहा कि हमारे देश के महापुरूषों और देश की जनता के रहमों करम पर बांग्लादेश बना वहां हमारे लोगों की रक्षा हो यह सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से मांग करते हुए कहा कि विदेश नीति के तहत प्रधानमंत्री जी को बांग्लादेश के हिंदू भाइयों की सुरक्षा के लिए कदम उठाना चाहिये।
प्रिंस सिंह
जिला महासचिव युवा कांग्रेस भोपाल ग्रामीण (8871516184)




