No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सावित्रीबाई फुले जयंती पर आज निकलेगा भव्य चल समारोह, एमजेएस कॉलेज प्रांगण पर होगी विशाल आमसभा।

भिण्ड । कार्यक्रम आयोजक मानसिंह कुशवाहा ने बताया कि महिला शिक्षा की जननी एवं देश की गौरव माता सावित्रीबाई फुले की जयंती इस बार व्यापक स्तर पर मनाई जा रही है। कुशवाहा समाज के साथ सभी पिछड़े बर्ग के लोग भी इसमें बढ़-चढकर भागीदारी कर रहे हैं । आज 03 जनवरी 2025 को भव्य चल समारोह एवं आमसभा का आयोजन किया जा रहा है,वह खुद समाज के लोगों के साथ एक माह से गांव-गांव जाकर संपर्क कर रहे है,जहां व्यापक समर्थन मिला।
आयोजक मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि बिखरे हुए समाज को एकजुट करने और समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष का ऐलान इस आयोजन के माध्यम से किया जाएगा। चल समारोह में सभी महापुरुषों की झांकियां सजाई जाएंगी। इनमें महात्मा ज्योबिवाराव फुले,डॉ. भीमराव आंबेडकर,देवी अहिल्याबाई होल्कर,वीरांगना अवंतीबाई लोधी,फातिमा शेख, वीरांगना झलकारी बाई,राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर,ललई सिंह यादव, महर्षि बाल्मीकि एवं अन्य महापुरुषों की झांकियां लगाई जाएंगी।
आज 03 जनवरी को चल समारोह नवीन गल्ला मंडी से निकल कर,बायपास,बस स्टैंड,सिटी कोतवाली होते हुए एमजेएस कॉलेज परिसर पहुंचकर विशाल आमसभा में तब्दील हो जाएगा ।
आज 03 जनवरी 2025, दिन शुक्रवार समय दोपहर 11:30 चल समारोह स्थान नई गल्ला मण्डी भारौली तिराहा पर एकत्रित होकर वहां से 12 बजे सुभाष चौक,बस स्टेण्ड,परेड चौराहा,सिटी कोतवली होते हुए 01 बजे एमजेएस ग्राउण्ड में आमसभा स्थल पर पहुँचेगी। चल सभी समाज के लोग जगह-जगह स्वागत करेंगे एवं कार्यक्रम में भी सम्लित भी होंगे,कार्यक्रम में 20 हजार लोगों की भीड़ होने का अनुमान है।
आयोजक मंडल में कुशवाह समाज संघ भिण्ड,अखिल भारतीय कुशवाह महासभा,एक्टिव कुशवाह महासभा, युवा मौर्यवंशी सेना,सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य युवा सेना की मुख्य भूमिका है।
आयोजक मानसिंह कुशवाह व लायक सिंह कुशवाह ने जिले के शहरी क्षेत्र व ग्राम वासियों से कार्यक्रम में सम्लित होने की अपील की है।

a

Related Articles

Back to top button