चैत्र नवरात्रि व हिंदू नववर्ष की तैयारियां शुरू,संतोषी माता, वैष्णो देवी, बेरिहाई माता मंदिर, काली माता मंदिर सहित सभी मां के मंदिरों में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब।

चैत्र नवरात्रि व हिंदू नववर्ष की तैयारियां शुरू,संतोषी माता, वैष्णो देवी, बेरिहाई माता मंदिर, काली माता मंदिर सहित सभी मां के मंदिरों में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब।
देश भर में 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होगी, देशभर में मां के मंदिरों में चेत्र नवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। भिंड जिले के सुप्रसिद्ध रेहकोला देवी मंदिर दबोह, संतोषी माता मंदिर भिंड काली माता मंदिर भिंड वैष्णो देवी मंदिर लहरौली, जमवाय माता मंदिर मिहोना, पावई वाली माता, कालका मंदिर बघेली बहादुरपुरा, चकरा वाली माता, चरथर वाली माता, मंदिर सहित भिंड जिले की सभी मां के मंदिरों में रंगाई पुताई, साफ सफाई एवं लाइटिंग का कार्य चल रहा है, जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में चेत्र नवरात्रि को मेला लगता है, वही भिंड जिले के लहरौली गांव में भी वैष्णो देवी मंदिर एवं बेरिहाई माता मंदिर पर भी चैत्र नवरात्रि को लेकर तैयारियां चल रही है। वैष्णो देवी मंदिर की स्थापना 2001 में जम्मू कश्मीर से आए सतपाल महाराज ने कराई थी, तब से लेकर आज तक लगातार भक्त आते हैं और पुजारी हरेंद्र दास ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि दर्शन मात्र से ही मां उनकी मनोकामना पूर्ण करती है। वही लहरौली गांव के बेरिहाई माता मंदिर के पुजारी उमेशानंद महाराज ने भी बताया कि चैत्र नवरात्रि को लेकर जवारे एवं झांकी आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही है, जिसको लेकर मंदिर परिसर में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रि में मां के मंदिर पर सैकड़ो की संख्या में भक्त आते हैं और यहां पांच परिक्रमा लगाने से मां उनकी मुरादें पूरी करती है।




