No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर देशभक्ति गीत व लोकनृत्य के व्यापार मंडल धर्मशाला भिड में कार्यक्रम होंगे।

26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर देशभक्ति गीत व लोकनृत्य के व्यापार मंडल धर्मशाला भिड में कार्यक्रम होंगे।

26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोकोत्सव ‘भारत पर्व’ कार्यक्रम व्यापार मण्डल धर्मशाला भिण्ड में आयोजित किया जाएगा।
लोकतंत्र का लोकोत्सव ‘भारत पर्व’ कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा ‘‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’’ कार्यक्रम अंतर्गत भारत के संविधान तथा हमारे संविधान निर्माताओं के विषय में जानकारी के लिये चित्र प्रदर्शनी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा तय कलाकारों के दल अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें अंशिका चौहान ग्वालियर एवं साथियों द्वारा देशभक्ति गीत और श्री शुभम अहिरवार एवं साथियों द्वारा बधाई लोकनृत्य प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा भी अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।
सभी विभागों के अधिकारियों से अपने स्टाफ के साथ समारोह में उपस्थित होने का अनुरोध है।
जिले के सभी नागरिकों से भी लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व में सहभागिता निभाने एवं लाभ उठाने का आगृह है।

a

Related Articles

Back to top button