ताजा ख़बरें
मुख्य अतिथि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव मध्यान्ह भोजन अन्तर्गत विशेष भोज में शामिल हुए।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने एकीकृत शासकीय मा.वि मानपुरा में पहुंचकर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अन्तर्गत विशेष भोज में शामिल होकर छात्र-छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण किया।इस दौरान विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एडीएम एल.के. पाण्डेय जनप्रतिनिधि, अन्य अधिकारी/कर्मचारियों ने भोजन ग्रहण किया।




