पोषण भी पढ़ाई भी के तहत् आंगनबाडी कार्यकर्ताओं दो दिया गया प्रशिक्षण।
0 से 06 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास के विषय में दी गई जानकारी।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी पवन कुमार तिवारी के निर्देशन में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का पोषण भी पढ़ाई भी के तहत् प्रशिक्षण ब्रहम्मपुरी आशा प्रशिक्षण केन्द्र पर दिया गया। जिसमें कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण स्थल पर सभी कार्यकर्ताओं का पंजीकरण किया गया।
संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल का प्रभारी परियोजना अधिकारी रजनी करोलिया एवं पर्यवेक्षक बीना मिश्रा, उषा वाजपेयी, रजनी कुशवाह, साधना चौधरी एवं सरोज सोनी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल ने प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य बताते हुए 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास के विषय में समझाते हुए (न्यूट्रेशऩ एजूकेशन) शिक्षा व पढ़ाई दोनों को एक साथ ऑंगनबाडी केन्द्रों से जोड़ते हुए सक्षम ऑंगनबाडी केन्द्र बनाते हुए प्रशिक्षण के मूल्य उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत लंच के पश्चात् गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को और भी बच्चों से सम्बन्धित कवितायें खेल प्ले करके सिखाये गये व उससे उनके अनुभव लिये गये। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में 2 बैच रखे गये जिसमें कुल 171 कार्यकर्ताओं में से 160 कार्यकर्तायें उपस्थित रहीं व सभी प्रशिक्षार्थियों द्वारा पूर्ण सहभागिता से काम किया गया। परियोजना अधिकारी रजनी करोरिया द्वारा लंच पश्चात् गतिविधियों का आयोजन खेल प्लेयर सिखाया गया।




