बाढ आपदा प्रबंधन हेतु कलेक्टर ने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का किया गठन।
बाढ आपदा प्रबंधन हेतु कलेक्टर ने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का किया गठन।
अप्रिय घटना होने पर तत्काल जिला प्रबंधक प्रजापति मो.8285781999 एवं उपाध्याय मो.9893310941 तथा कन्ट्रोल रूम मो.9244336334 एवं 8450009249 पर सूचना दें।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिला स्तर पर आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन कक्ष की स्थापना की जाकर तीन पारियों में 8-8 घण्टे के मान से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाकर 24 घण्टे के खोलने हेतु निर्देशित किया गया है।
बैठक में प्रदाय निर्देशानुसार जिला प्रबंधक लोक सेवा भानु प्रजापति मो. 8285781999 एवं जिला प्रबंधक ई-गवर्नेस सौरभ उपाध्याय मो. 9893310941 को कन्ट्रोल रूम का नोडल नियुक्त किया गया है।
आपदा प्रबंधन और आपदा स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर 9244336334 एवं 8450009249 पर किसी भी आपात परिस्थिति में इन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है।
जिल स्तर पर आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन कक्ष में प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक श्री पंकज शर्मा सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस (शिफ्ट प्रभारी), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग विनय अनुरागी, कुशल (लो.नि.वि.) महेश शर्मा, नायक 259 होम गार्ड रमेश शर्मा, भृत्य शा.उमावि. बबेडी इन्द्रवली सिंह कुशवाह, दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक दीपक कुमार लखेरे कार्यालय सहायक लोक सेवा (शिफ्ट प्रभारी), कम्प्यूटर ऑपरेटर (पी.एच.ई.) डोरी लाल शर्मा, ऑपरेटर (पी.डब्ल्यू.डी.) कुमार गौरव, सैनिक 184 होमगार्ड रामबाबू, भृत्य जल संसाधन विभाग विजय श्रीवास, रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक शिव तोमर सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस (शिफ्ट प्रभारी), ऑपरेटर (म.प्र.ग्रा.स.वि.प्राधि. इकाई भिण्ड) अमित श्रीवास, सैनिक 242 होमगार्ड शिवसिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
उपरोक्त गठित टीम शिफ्ट प्रभारी के निर्देशन में भारतीय मौसम विभाग द्वारा प्रतिदिन जारी की जाने वाली चेतावनी जिला आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन कक्ष द्वारा मैदानी स्तर के अधिकारीयों को भेजने की व्यवस्था करेगी। प्रत्येक दिवस तत्काल आपदा की घटनाओं की जानकारी लेकर भोपाल सिचुएशन रूम को अवगत करवाएंगे, जिले में जल संसाधन विभाग से निरन्तर समन्वय रखेंगे एवं नदियों के जल स्तर की जानकारी एवं प्रत्येक दिवस की प्राकृतिक आपदा की रिपोर्ट कलेक्टर भिण्ड को प्रस्तुत करेंगे। समस्त शिफ्ट इंचार्ज भू अभिलेख कार्यालय से समन्वय कर आपदा कम्युनिकेशन प्लान 03 दिवस में तैयार करेंगे। डीडब्ल्यूआरएस पोर्टल पर दी जाने वाली प्रत्येक दिवस की जानकारी, दैनिक वर्षा एवं क्षति की जानकारी कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख द्वारा पोर्टल पर अपडेट की जायेगी, इस हेतु नियमानुसार ड्यूटी लगाते हुए अवगत करवाएं।
उपरोक्त टीम के सहयोग हेतु पूर्व से कार्यरत कण्ट्रोल रूम के कर्मचारियों को intalk software 181 ऑपरेट करने एवं सिचुएशन रूम भोपाल से कनेक्ट रहने हेतु निर्देशित किया है। जिसमें प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक किरन राजावत (कन्ट्रोल रूम), अमित यादव (कन्ट्रोल रूम), सचिन तिवारी (कन्ट्रोल रूम), भृत्य छविराम, दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रदुम्मन सिंह (कन्ट्रोल रूम), राघवेन्द्र सिंह (कन्ट्रोल रूम), रोहित राजावत (कन्ट्रोल रूम) भृत्य धारा सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




