No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय, भिण्ड में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय, भिण्ड में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 30 जनवरी, 2026 को विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर  के.एस. बारिया प्रधान जिला न्यायाधीशध्अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के आदेशानुसार एवं अनुभूति गुप्ता न्यायाधीशध्सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि उक्त दिवस को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य इस बीमारी से जुड़े कलंक के खिलाफ जागरूकता करना है ताकि आम जनता को यह पता चल सके कि यह एक प्रकार के बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी है और इसका आसानी से इलाज किया जा सकता है। तत्पश्चात् उपस्थितजन को फूड वकेट आदि वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त देवेश शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी, भिण्ड द्वारा उपस्थितजन को विभिन्न सामन्य कानूनों के बारें मंे एवं निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना के बारें में विस्तारपूर्वक समझाया गया।
उक्त अवसर पर डॉ. डी.के. शर्मा, डॉ. देवेश शर्मा एवं चिकित्सालय का स्टॉफ आदि एवं पीएलव्ही मंजर अली, ब्रजेन्द्र कुमार, सुमित यादव उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button