कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2025- (पूर्वार्द्ध) हेतु की नोडल अधिकारियों की नियुक्ति।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2025- (पूर्वार्द्ध) हेतु की नोडल अधिकारियों की नियुक्ति।
संबंधित नोडल अधिकारी सौंपे गये निर्वाचन कार्यों को अपने अधीनस्थ स्टाफ से सहयोग लेकर कार्य सम्पन्न करायेंगे।
म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र दिनांक 26 जून 2025 द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2025- (पूर्वार्द्ध) हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड संजीव श्रीवास्तव द्वारा उक्त निर्वाचन से संबंधित कार्यवाहियों को समय-सीमा में सम्पन्न कराये जाने हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने निर्देशित कर कहा है कि संबंधित नोडल अधिकारियों को सौंपे गये कार्यों को अपने अधीनस्थ स्टाफ से सहयोग लेकर निर्वाचन कार्य सम्पन्न करावें। जिन नोडल अधिकारियों को नियुक्ति की गई है उनमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे को मतदान केंद्रों पर व्यवस्था प्रबंधन एवं सेन्स, अपर कलेक्टर भिण्ड एल.के. पाण्डेय को कानून एवं व्यवस्था तथा आदर्श आचरण संहिता का क्रियान्वयन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिण्ड अखिलेश शर्मा को मतदान दल गठन, प्रशिक्षण एवं परिवहन प्रबंधन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास भिण्ड पवन तिवारी को शिकायतों की मॉनीटरिंग, वरिष्ठ लेखा अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड दिनेश कुमार ओझा को सांख्यकीय आंकड़ों का प्रबंधन एवं व्यय लेखा, पी.आर.ओ. जनसंपर्क भिण्ड पुष्पराज सिंह को मीडिया मैनेजमेंट, जिला पेंशन अधिकारी भिण्ड को मतपत्रों का प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन एवं निगरानी मानदेय, जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन भिण्ड भानु प्रजापति कम्युनिकेशन प्लान प्रबंधन, अधीक्षक भू-अभिलेख भिण्ड श्री मोहम्मद रज्जाक खान एवं पशु चिकित्सक पशुपालन एवं डेयरी विभाग भिण्ड गिर्राज तिवारी को सामग्री प्रदाय एवं वापसी प्रबंधन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एन.आई.सी. भिण्ड दीप्ती यादव को आई.टी. प्रबंधन, अधीक्षक भू-अभिलेख भिण्ड मोहम्मद रज्जाक खान को रूट चार्ट/जोन चार्ट, जिला आबकारी अधिकारी भिण्ड महेश गौर को प्रेक्षक व्यवस्था, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को मतगणना प्रबंधन, प्रबंधक ई-गवर्नेंस भिण्ड सौरभ उपाध्याय को आयोग के पोर्टल आईईएमएस के समस्त कार्य एवं आईपीआईएस में ऑनलाइन प्रविष्ठि(ऑनलाइन) हेल्पडेस्क, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और वेबकास्टिंग, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग भिण्ड विपिन सोनकर को स्ट्रांगरूम व्यवस्था (समस्त), कार्यपालन यंत्री जल संसाधन भिण्ड आर.एन. शर्मा को ईव्हीएम प्रबंधन का कार्य सौंपा गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




