No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जनसुनवाई में होम सिंह को मौके पर ही मिली ट्राई-साईकिल और बैसाखी एवं कल्याण सिंह को मिला वृद्धाश्रम में आसरा।

जनसुनवाई में होम सिंह को मौके पर ही मिली ट्राई-साईकिल और बैसाखी एवं कल्याण सिंह को मिला वृद्धाश्रम में आसरा।

*सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने जनसुनवाई में दो आवेदकों की समस्या का तत्काल किया निराकरण*

*समस्या का निराकरण हो जाने पर होम सिंह एवं कल्याण सिंह ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया*

*जनसुनवाई में 85 से अधिक प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के दिए निर्देश*

कलेक्ट्रेट में आयोजित शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे ने आवेदकों की समस्याओं, शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 85 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जनसुनवाई के दौरान फरियाद लेकर आने वाले ग्राम रतनूपुरा भिण्ड के निवासी होम सिंह पुत्र दाताराम द्वारा दिव्यांगता के कारण दैनिक दिनचर्या के कामों में होने वाली परेशानी के बारे में अवगत कराया गया। जिस पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने होम सिंह की परेशानियों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुये तत्काल संज्ञान लेकर सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर मौके पर ही तत्काल ट्राई-साईकिल और बैसाखी उपलब्ध कराई।
अपनी समस्या का निराकरण हो जाने पर होम सिंह ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
जनसुनवाई के दौरान भिण्ड जिले के वार्ड नंबर 11 महावीर नगर निवासी एक बुजुर्ग आवेदक  कल्याण सिंह पुत्र छेदीलाल जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने अपनी व्यथा से अवगत कराया कि उनके पास रहने का कोई आसरा नहीं है। बीमारी से भी परेशान हैं और सुनाई भी नहीं देता है। मैं अपनी स्वेच्छा से वृद्धाश्रम जाना चाहता हूं।
सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने वृद्ध आवेदक  कल्याण सिंह की समस्या को गंभीरता से सुना और उनकी समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए श्री कल्याण सिंह को वृद्धाश्रम में भर्ती कराने की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन के प्रयासों से अब वृद्ध आवेदक कल्याण सिंह बिना किसी परेशानी के वृद्धाश्रम में रह सकेंगे।
सामाजिक न्याय विभाग अधिकारियों द्वारा वृद्ध आवेदक कल्याण सिंह को वृद्धाश्रम में पहुंचाने की व्यवस्था की गई। बुजुर्ग आवेदक खुशी-खुशी वृद्ध आश्रम में भर्ती होने को पहुंच गए हैं।
वृद्ध आवेदक कल्याण सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से त्वरित निराकरण के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

a

Related Articles

Back to top button