भिंड के गायत्री मंदिर प्रज्ञापीठ कुम्हरौआ में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न।

भिंड के गायत्री मंदिर प्रज्ञापीठ कुम्हरौआ में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न।
वंदनीय माता जी की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप प्रज्वलन शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष में शांतिकुंज हरिद्वार में लिए गए संकल्प साधना एवं माता भगवती की 9 दिवसीय साधना की पूर्णाहुति का आयोजन पंच कुंडी यज्ञ के रूप में आज दिनांक 27 मार्च 2026 को गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड पर प्रातः 8:00वजे से प्रारंभ होकर चार पालियां में संपन्न हुआ। हवन यज्ञ कार्यक्रम के बीच में रामनवमी पूजन के तहत भगवान राम के दरबार का विधि विधान से पूजन किया गया। भोजन व्यवस्था के अंतर्गत सर्वप्रथम कन्याओं को भोजन कराने उपरांत सभी साधक भाई बहनों ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में मंच संचालन व यज्ञाचार्य का कार्य चंद्रकांता भदौरिया एवं प्रतिभा सिकरवार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।साधक भाई बहन व संगठन के सभी कार्यकर्ता भाई बहनो ने कार्यक्रम में भाग लेकर परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीय माताजी का आशीर्वाद लाभ प्राप्त किया।
*सूचनार्थ सत्यम सोनी*
अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञापीठ कुम्हरौआ भिण्ड।




