अवैध हथियार निर्माण फैक्टी चलाने वाले 02 मुख्य आरोपी सहित 03 आरोपी गिर० तथा फैक्ट्री में बना 01 और कट्टा हुआ बरामद।

अवैध हथियार निर्माण फैक्टी चलाने वाले 02 मुख्य आरोपी सहित 03 आरोपी गिर० तथा फैक्ट्री में बना 01 और कट्टा हुआ बरामद।
थाना मौ एवं थाना मेहगावं क्षेत्र के बीच चल रही अवैध हथियार की फैक्ट्री से और हुई बरामदगी।
घर तथा कुओं पर अवैध हथियार की फैक्ट्री चलवाने वाले दोनो मुख्य आरोपी गिर०।
गिर० आरोपियों पर 3000-3000 रुपये को ईनाम घोषित था।
अवैध हथियार तस्करों पर लगातार कार्यवाही जारी।
थाना बरोही में अपराध क0 97/25 धारा 25 (1-एए) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसमें अबतक 16 देशी कट्टे (315 बोर-32 बोर) बरामद कर कुल 08 आरोपियों को गिर० किया जा चुका है। इसी अपराध में 04 फरार आरोपियों में से 03 ईनामी आरोपियों को गिर० करने में सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा प्रत्येक फरार आरोपियों पर 3000-3000 रुपये का ईनाम की घोषणा की गई थी फरार आरोपियों में से थाना बरोही पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29.10.25 को सोनी स्टेशन के पास से 02 ईनामी आरोपियों को गिर० किया गया है। उक्त दोनो आरोपी घटना के मुख्य आरोपी है जिनके द्वारा ही अपने घर तथा कुआ पर अवैध हथियार की फैक्ट्री चलवाई जा रही थी।
इसी कम में एक और ईनामी आरोपी को गोरमी तिराहा से गिर० किया गया है इसके द्वारा चल रही अवैध हथियार की फैक्ट्री से एक देशी कट्टा 315 बोर का 9000 रुपये में खरीदा गया था जिरों पुलिस टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है।
अवैध हथियार निर्माण फैक्टी में पुलिस द्वारा बारीकी से विवेचना की जा रही है जिसमें और भी खुलासे होने की सम्भावना है तथा फैक्टी से हथियार खरीदने वाले सभी आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी और प्रकरण में फरार आरोपियों की गिर० करने हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास जारी है।
सराहनीय भूमिकाः-उक्त उल्लेखनीय कार्य में उ०नि० अतुल भदौरिया, सउनि बाबू सिंह जादौन, प्रआर० त्रिवेन्द्र, प्रआर मयंक दुबे, प्रआर शिवकुमार दुबे, आर मायाराम, आर० रितिक यादव, आर० विशाल यादव, आर विकास चौहान, आर० ओमवीर, आर० सौरभ, आर० अरविन्द्र रावत, आर० राहुल शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।




