भिंड की देहात पुलिस ने 5 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।

भिंड की देहात पुलिस ने 5 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।
दिनांक 10 फरवरी 2024 को चरथर के हार में ग्राम हीरालाल का पुरा निवासी परिवर के दो पक्षों में जमीनी रंजिश के उपर से विवाद हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु हो गयी थी तथा तीन लोग घायल हो गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से घटना में शामिल 7 आरोपियों के विरुद्ध थाना देहात भिण्ड पर अपराध क्रमांक 60/24 धारा 302, 307, 147, 148, 149, 324 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान 6 आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके थे एक आरोपी घटना दिनांक से फरार था।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में फरार ईनामी बदमाश को शीघ्र अतिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित की गयी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 5,000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया। उक्त आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर रह रहा था। इसी तारतम्य में थाना देहात भिण्ड पुलिस ने दिनांक 03.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर से उक्त फरार इनामी आरोपी को ग्राम हीरालाल का पुरा के खेतों से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
सराहनीय भूमिका निरी. शिवप्रताप सिंह राजावत, उनि विजय शिवहरे, प्रआर नीरज गुरुदास सोही, आर अजीत सिकरवार, कमल तोमर, सुमित शर्मा, भूपेन्द्र तोमर, फिरोज खान, अवधेश चौहान, राहुल यादव सायबर सेल भिण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




