No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचना अनिवार्य – कलेक्टर।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचना अनिवार्य – कलेक्टर।

*जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न*

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। सीएमएचओ भिण्ड, महिला एवं बाल विकास अधिकारी भिण्ड, समस्त बीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा कर एक-एक शिकायत को पढ़कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराने निर्देश दिए। साथ ही सौ दिवस से ऊपर की लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करने निर्देश दिए।
उन्होंने एएनसी रजिस्ट्रेशन एवं एएनसी चेकअप की स्थिति की समीक्षा कर गर्भवती महिलाओं की चारों जांच तथा उनकी प्रोपर एंट्री के संबंध में जानकारी ली और माह सितम्बर से माह मई तक एएनसी रजिस्ट्रेशन की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कहा कि एएनसी चेकअप समय पर और नियमित रूप से होना चाहिए ताकि गर्भवती महिलाओं को सही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को कार्य करने के तरीकों में सुधार लाने तथा घर-घर जाकर जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचना अनिवार्य है।
बैठक में फर्स्ट ट्राइमेस्टर रजिस्ट्रेशन की स्थिति व चिन्हित सेम बच्चों की पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को अपने-अपने पैरामीटर के अनुरूप प्रभावी कार्यवाही करने तथा शेष कमियों को शीघ्रता से दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में निगरानी व त्वरित समाधान पर आधारित कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए।

a

Related Articles

Back to top button