फूफ में धूमधाम से निकाली गई रामनवमी की शोभायात्रा

फूफ। रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को फूफ में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें फूफ नगर के सभी लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। शोभा यात्रा का प्रारंभ फोफटी माता मन्दिर से किया गया। जिसमें सम्मिलित लोगों का फूफ के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। यह शोभायात्रा फूफ के सभी वार्डों में घुमाई गई। शोभायात्रा जय श्रीराम के नारे की गूंज के साथ भगवामय दिखाई दी। फूफ नगर परिषद अध्यक्ष नफीसा मुस्तकीम चौधरी ने भी रामनवमी शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा को फूफ नगर में घुमाते हुए उसका समापन फोफटी माता मन्दिर पर किया गया। साथ ही दामोदर दीक्षित, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष शर्मा ने भी रामनवमी शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में फूफ में कार्यरत का बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद तथा आरएसएस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित लगभग दो हजार लोग शामिल थे। साथ ही फूफ पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को बखूबी सम्हाला।




