No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

ऊमरी पुलिस ने लूट करने वाले 10 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।

ऊमरी पुलिस ने लूट करने वाले 10 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड दीपक तोमर के मार्ग दर्शन में लूट के अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत ग्राम सिहुड़ा थाना ऊमरी में लूट करने वाले 10 हजार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

दिनांक 15/10/2025 को फरियादी नरेन्द्र दोहरे निवासी वार्ड क्र 13 अकोड़ा ने थाना ऊमरी आकर बताया कि आज शाम 8 बजे वह ग्राम सिहुड़ा से अकोड़ा की तरफ आ रहा था रास्ते में ग्राम सिहुड़ा गेट के पास चार अज्ञात बदमासों ने उसके जेब में रखे 5000 रुपये एवं हीरो स्प्लेण्डर मो.सा. MP30ZE7976 एवं एक कीपैड मोबाईल लूट लिया है। रिपोर्ट पर से अप क्र 209/25 धारा – 309 (4) बीएनएस एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेनचा में लिया गया दिनांक 17/10/25 को 2 आरोपियों को गिरफ्तारी कर घटना में लूटी मो.सा. को जप्त किया गया एवं आरोपीगणों को जेल निरुद्ध किया गया था। प्रकरण के फरार अन्य दो आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक भिंड द्वारा 10-10 हजार का इनाम की उद्घोषणा की गई थी। एक इनामी बदमास को थाना मौ जिला भिंड में पुलिस ने एनकाउंटर पकड़ा था जो गोहद जेल में बंद था उक्त आरोपी को थाना ऊमरी पुलिस द्वारा पीआर पर लेकर फरार एक अन्य फरार 10 हजार के इनामी बदमाश के बारे में पूछताछ की गई जिसके बारे में जानकारी मिली कि वह ग्राम अकनीबा थाना नदीगांव जिला जालौन में रह रहा है थाना ऊमरी पुलिस ने दविश देकर गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय भूमिकाः-

उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, उ.नि. ध्यानेन्द्र सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र राजावत, सनी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button