No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर की अध्यक्षता में नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

कलेक्टर की अध्यक्षता में नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय प्रशासन विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल आपूर्ति, अमृत योजना, समग्र ईकेवाईसी, निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान को गति दें, पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा निर्माण कार्य समयबद्ध पूर्ण करें। पीएम आवास के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल करने पर जोर दिया। समग्र ईकेवाईसी कार्य पर विशेष ध्यान देने निर्देश दिए। सभी योजनाओं में पारदर्शिता बरतने तथा जनहित में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button