No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि शहीदों के परिवार को हर संभव सहयोग मिले – कलेक्टर।

हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि शहीदों के परिवार को हर संभव सहयोग मिले – कलेक्टर।

*राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का हुआ आयोजन*

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भिण्ड द्वारा राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन कम्युनिटी हॉल जिला सैनिक कार्यालय के पास (बाई पास रोड़) भिण्ड में किया गया। इस दौरान कलेक्टर भिण्ड किरोड़ी लाल मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, कर्नल कुलवंत सिंह, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष राकेश कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता की जानकारी के अलावा विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त चिकित्सा सुविधा, कैंटीन सुविधा तथा रिकॉर्ड ऑफिस/सी०डी०ए० पेंशन प्रयागराज के माध्यम से पेंशन सम्बन्धी जानकारी दी गई तथा समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही साथ शासन द्वारा देय सभी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
कलेक्टर ने राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने सेना के योगदान की सराहना की और शहीदों के परिवारों के कल्याण पर जोर दिया।
कलेक्टर ने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि शहीदों की अनुपस्थिति में उनके परिवार को वो सहयोग मिल पाए जो उनके रहते हुए परिवार को मिलता था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी आपका परिवार है, सैनिक जहां पर भी पोस्टेड हैं वहां अपनी सर्विस दे रहे हैं तो ऐसे में हमारा भी दायित्व बनता है कि हम सभी मिलकर अगर उनके परिवार को अगर किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता है तो सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

a

Related Articles

Back to top button