दबोह पुलिस ने हत्या मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
दबोह पुलिस ने हत्या मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
दिनांक 25.10.25 के शाम 5.30 बजे की घटना में रूद्रप्रताप उर्फ अली जाटव निवासी रायपुरा नं. 02 थाना दबोह की लाठी- डण्डो एवं लोहे के सरिया से हत्या करने की नियत से मारपीट कर हत्या कर दी थी। तब फरियादी तुलाराम जाटव की रिपोर्ट पर आरोपीगणों के बिरुध्द थाना दबोह पर अपराध क्र 155/25 धारा 103(1), 109(1),126(2), 351(3), 296, 191(1), 191(2), 191(3) BNS 3(1) (4), 3 (1) (ध),3(2) (v)
SC/ST ACT एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड डॉ० असित यादव के निर्देशन में एवं अति० पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लहार के मार्गदर्शन में थाना दबोह पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
दबोह थाना क्षेत्र में दिनांक 25.10.25 की घटना में आरोपियों के द्वारा रूद्रप्रताप उर्फ अली जाटव निवासी रायपुरा नं. 02 की की लाठी डण्डो एवं लोहे के सरिया से हत्या करने की नियत से मारपीट कर हत्या कर दी थी बाद आरोपीगण फरार हो गये थे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिण्ड के निर्देशन मे अनुविभागीय अधिकारी लहार प्रवीण त्रिपाठी के द्वारा आरोपियों की तलास हेतु थाना प्रभारी राजेश शर्मा के नेत्रत्व में एक टीम का गठन किया गया था।टीम के प्रयास व सक्रीय मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से मौजा रिनियां में हुए। कत्ल में दिनांक 17.12.25 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरर डंण्डा जप्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ पर पुरानी रंजिश के ऊपर से योजनाबध्द तरीके से रिनियां रायपुरा नहर के पास खेत में पहुंचकर रूद्रप्रताप उर्फ अली जाटव की लाठी डंण्डो व सरिया से मारपीट कर हत्या कर दी एवं मृतक के मामा तुलाराम जाटव पर हत्या करने के ईराधे से लाठी डंण्डे व लोहे के सरिया से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई है। मामले में शेष एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलास की जा रही है।
सराहनीय भूमिका –
उक्त सराहनीय कार्य मे प्रवीण त्रिपाठी एसडीओपी लहार, निरी० राजेश शर्मा थाना प्रभारी दबोह, उनि भानुप्रतापसिंह, सउनि शिवदयाल नागर, प्र.आर. शैलेन्द्र प्रजापति एसडीओपी कार्यालय लहार, प्र.आर. 88 आदित्य कुमार, आर. 427 रजत राय, आर. 05 रविप्रतापसिंह परमार थाना दबोह, की सराहनीय भूमिका रही है।




