No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

वॉश ऑन व्हील सेवा शुरू,ग्रामीण शौचालय की साफ-सफाई की ऑनलाइन सेवा शुरू।

वॉश ऑन व्हील सेवा शुरू,ग्रामीण शौचालय की साफ-सफाई की ऑनलाइन सेवा शुरू।
स्वच्छता साथी आधुनिक किट से करेंगे सफाई।
वॉश ऑन व्हील सेवा का शुभारंभ कार्यक्रम जिला पंचायत भिण्ड के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्षा  कामना सिंह भदौरिया द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिंड सुनील दुबे के द्वारा स्वच्छता साथियों का सम्मान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने कहा कि स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है और हमें इसे पूरा करना होगा। उन्होंने स्वच्छता साथियों को उनके द्वारा वॉश ऑन व्हील में कार्य करने के लिए बधाई दी और उन्हें आगे स्वच्छता के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।
वॉश ऑन व्हील कार्यक्रम के अंतर्गत जिले मे घरेलु/संस्थागत/सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई के लिए वॉश ऑन व्हील ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डिमांड प्राप्त होने पर स्वच्छता साथी द्वारा आधुनिक मशीनों से उसकी सफाई की जाएगी।
शोचालय की साफ-सफाई के उपरांत स्वच्छता साथी को निर्धारित राशि घरेलु शौचालय के लिए यह दर 50 रूपये प्रति शौचालय तथा संस्थागत/ सामुदायिक शौचालय हेतु 200 रूपये प्रति संस्था भुगतान करना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में ब्लाक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन के साथ स्वच्छता साथी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button